Connect with us

पूर्वांचल

हंडिया पीजी कॉलेज में रोड सेफ्टी क्लब के द्वारा निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज: हंडिया पीजी कॉलेज हंडिया प्रयागराज में रोड सेफ्टी क्लब के द्वारा एनएसएस के छात्रों के लिए निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० धीरेंद्र द्विवेदी, संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० प्रोफ़ेसर विवेक कुमार पाण्डेय, राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० प्रोफेसर अजय सिंह तथा रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य डॉ रविंद्र कुमार सिंह (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी), डॉक्टर शिवम वर्मा (एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर), डॉ क्रांति कुमार सिंह (रोवर्स रेंजर्स प्रमुख )उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का विषय था कि “रोड सेफ्टी में युवाओं की प्रतिभागिता”
अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ रविंद्र कुमार सिंह ने एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सड़क हादसों में प्रमुख भूमिका युवाओं द्वारा लापरवाही से चलाए जाने वाले वाहनों की है। अधिकांश युवा वर्तमान समय में बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन को चलाते हैं जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना होने पर उन्हें गंभीर चोटे लगती हैं जिसके परिणाम दुखद होते हैं। आजकल के युवा बाइक चलाते हुए गलत दिशा में बाइक संचालन, बाइक चलाते हुए मोबाइल फोन का प्रयोग, नशा करके बाइक चलाना तथा उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी ना होना सड़क हादसों के अन्य प्रमुख कारण हैं। भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विभिन्न स्वयंसेवकों ने अपने अपने भाषण के माध्यम से युवाओं में सड़क सुरक्षा अभियान के प्रति जागरूकता लाने की कोशिश की जिनमें विशाल मिश्रा, ओम प्रकाश, अमन दुबे, हिमांशु कुमार पाल, अंकुल कुमार, सिद्धार्थ कुमार, अनुराग सिंह कमल नंदिनी सिंह,अनीता यादव, आंचल केसरवानी, इस्मा अंसारी, सुमैया बानो, प्राची तिवारी, राधिका यादव, सृष्टि यादव आदि उपस्थित रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शुभम तिवारी तथा निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आंचल यादव को मिला।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page