Connect with us

वाराणसी

सीएमओ ने टीकाकरण के प्रति उदासीन परिवारों को किया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

चौकाघाट के काज़ी सहदुल्लापुरा वार्ड का भ्रमण कर ली जानकारी

Loading...

वाराणसी: बच्चों के नियमित टीकाकरण को लेकर समुदाय में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है । इसी क्रम में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौकाघाट के काज़ी सहदुल्लापुरा वार्ड पहुँचकर टीकाकरण के प्रति उदासीन परिवारों को जागरूक किया । इसके साथ ही अपील की कि बच्चों को समय से सभी टीके जरूर लगवाएँ, क्योंकि ये उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। सभी टीके पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं।
सीएमओ ने बताया कि जनपद में नियमित टीकाकरण के प्रति उदासीन परिवारों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है । स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम क्षेत्र में जाकर घर-घर भ्रमण कर रही है जिससे उनके मिथक व भ्रांतियों को दूर किया जा सके । इस दौरान सीएमओ ने उदासीन परिवारों के साथ स्थानीय चिकित्सकों, प्रभावशाली व्यक्तियों से बातचीत कर बच्चों के टीकाकरण न कराने के बारे में जानकारी ली और टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया । इसके साथ ही सीएमओ ने बुखार के साथ शरीर पर दाने से ग्रसित बच्चों को भी देखा और उनके परिजनों को परामर्श दिया । सीएमओ ने संबन्धित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि घर-घर भ्रमण कर किसी भी बीमारी के लक्षण युक्त बच्चे पाये जाते हैं तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/जिला सर्विलान्स अधिकारी को अनिवार्य रूप से दें जिससे उसके क्षेत्र में निरोधात्मक कार्रवाई की जा सके । सीएमओ ने अपील की है कि बच्चों को उम्र के अनुसार सभी टीके समय से जरूर लगवाएँ । टीकाकरण से ही बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाया जा सकता है ।
सीएमओ ने बताया कि खसरा-रूबेला गंभीर बीमारी है । इसके फैलने से लाल दाने निकलना शुरू हो जाते हैं जो एक सप्ताह तक रहते हैं । इसमें तेज बुखार, गंभीर सिर दर्द, कंपकंपी आदि समस्या होती हैं । रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है । इससे बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण करवाना बहुत जरूरी है ।
इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ सुनील गुप्ता, यूनीसेफ से डॉ शाहिद, सुषमा, सबा, एएनएम सुनीता, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page