Connect with us

वाराणसी

समाजशास्त्र विभाग ने मजदूर दिवस पर दो सफाई कर्मियों का किया सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...


रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: 1 मई 2023 को विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में दो सत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम सत्र संगोष्ठी मजदूरों के कार्यों व उपलब्धियों का सम्मान पर आधारित था एवं द्वितीय सत्र सम्मान समारोह पर आधारित था संगोष्ठी के प्रारंभ में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रेखा ने सबका स्वागत किया एवं अपने उद्बोधन में कहा कि मजदूरों और श्रमिकों की उपलब्धियों का सम्मान करना चाहिए एवं उनके द्वारा किए गए योगदान को याद करना चाहिए । इसके साथ ही मजदूरों के हक और अधिकारों के प्रति हमें सजग रहना चाहिए तथा शोषण को रोकना चाहिए उनके प्रति संवेदनशील होना चाहिए। संकायाध्यक्ष प्रोफेसर ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि हमें मजदूरों के द्वारा किए गए श्रम को सम्मान देने का सही तरीका उनको सही पारिश्रमिक देना है तथा निश्चित घंटे ही कार्य लेना भी सम्मान की श्रेणी में ही आता है। प्रोफेसर तेज बहादुर सिंह ने कहा कि हमारी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति में सभी प्रकार के श्रमिकों का ही योगदान होता है जिसके ऋण को हम सम्मान के द्वारा ही दे सकते हैं।डॉक्टर सौम्या यादव ने कहा कि हमें मानवतावादी दृष्टिकोण का परिचय मजदूरों को समान रूप से सम्मान देकर ही अदा कर सकते हैं हमें अपनी कुंठित मानसिकता को बदलना चाहिए ।डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव,डॉक्टर मनीषा देवी, डॉक्टर चंद्रशेखर ,डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए साथ ही सोभा प्रजापति,प्रगति पाण्डेय, कमला यादव,मन्ना डे, सत्य प्रकाश दुबे, राजमणि गौतम, श्रीकांत, अंकिता मिश्रा, ममता देवी,नेहा भारती,ज्योति आदि विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। सम्मान समारोह में दो सफाईकर्मी शांति देवी और जितेंद्र कुमार को पारितोषिक प्रदान कर उनके कार्यों को सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ जयप्रकाश यादव ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page