Connect with us

राज्य-राजधानी

सबसे बड़ी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन, पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदना

Published

on

Loading...
Loading...

हैदराबाद। ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का शनिवार की सुबह 4ः50 बजे हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह 88 वर्ष के थे। जाने-माने उद्यमी रामोजी राव कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे। रामोजी राव को आइकॉनिक मीडिया बैरन और फिल्म मुगल कहा जाता था। उनका पूरा नाम चेरुकुरी रामोजी राव था। अहम बात यह है कि रामोजी राव को कुछ साल पहले कोलन कैंसर हुआ था। इलाज के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गए थे।

उनके निधन पर सियासी जगत से लेकर फिल्मी जगत तक के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल है। इसके साथ ही जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, मनोज मांचू, सुधीर बाबू जैसे कई साउथ सितारों और अन्य ने वीडियो जारी कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

Loading...

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा है कि, ”श्री रामोजी राव गरू का निधन अत्यंत दुखद है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए। रामोजी राव गरू भारत के विकास को लेकर बेहद भावुक थे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनकी बुद्धिमत्ता से लाभ उठाने के कई अवसर मिले। इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page