Connect with us

वाराणसी

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद। स्थानीय थाना क्षेत्र के लल्लापुर गांव निवासी चंद्रभान पटेल (65) नामक बुजुर्ग की मौत शुक्रवार की सुबह हो गई। जानकारी के अनुसार मिर्जामुराद अंतर्गत कछवा बॉर्डर से सटे गांव लच्छापुर के चंद्रभान पटेल पेशे से कृषक थे, हर रोज की भांति वह घर से खाना खाकर गांव में ही स्थित पंपसेट मशीन पर सोने चले गए। अगली सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठे तब घर के सदस्यों ने देखा तो वह मृत हालत में पड़े थे। घर के सदस्यों ने बताया कि पिछले कई दिन से वे काफ़ी बीमार चल रहे थे, बीमारी के कारण इधर बीच वे अधिक कमजोर हो गए थे। मृतक चंद्रभान तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे, उनकी कोई संतान नहीं थी, वे अपने छोटे भाई के साथ रहते थे, मृतक की पत्नी सप्ताह भर पूर्व मायके गाजापुर( राजा तालाब) चली गई थी। मौत की खबर सुनते ही मृतक के ससुराल वाले दर्जनों की संख्या में उनकी पत्नी को लेकर मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना दिया, तथा हत्या का आरोप लगाया। मृतक के ससुराल वालों का कहना था कि संपत्ति लेने के लालच में इनकी हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार रनावत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। बता दे कि लगभग 1 वर्ष पूर्व चंद्रभान ने अपनी संपत्ति अपने छोटे भाई की पत्नी शांति के नाम से वसीयत कर दिया था। प्रकरण में थाना प्रभारी मिर्जामुराद का कहना था कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है जांच पड़ताल जारी है, पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page