Connect with us

वाराणसी

शिवदयाल यादव ने गौरव गुप्ता को और मन्तसा इकबाल ने अंजली केशरी को हरा कर जीता तृतीय स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति कैरम टूर्नामेंट की विजेता ट्राफी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...
        वाराणसी। वाराणसी कैरम एसोसिएशन  और सिंह सर्वार्थ सिध्दि ट्रस्ट  के संयुक्त तत्वाधान  में आयोजित  ,सिंह  निकेतन  मलदहिया में खेली जा रही तीन दिवसीय जिला स्तरीय तृतीय स्वर्गीय  रामाज्ञा सिंह  स्मृति विन्टर कैरम लीग प्रतियोगिता की विजेता ट्राफी  पर  शिवदयाल यादव  और अंजलि केशरी का कब्जा ।
शिवदयाल यादव  ने  पुरुष  वर्ग  के फाईनल  में गौरव गुप्ता को 25=01,8=20,21=20 से और मन्तसा इकबाल  ने अंजलि केशरी  को  23=4 11=22 और 25=14 से  हराकर और  महिला वर्ग  की  विजेता होने का गौरव  प्राप्त  किया ।

फाइनल से पहले खेले गये पुरूष वर्ग के सेमीफाइनल में जिला नम्बर वन और यू0पी0नम्बर दो रहे शिवदयाल यादव ने कई बार के डिस्ट्रिक्ट चैम्पियन अश्वनी चक्रवाल को 25=17, 8=21और 25=11 से, गत उपजेता गौरव गुप्ता ने कृष्णदयाल यादव को 25=11,25=5 से हराकर फाइनल में शानदार प्रवेश किया । वहीं महिला वर्ग के सेमीफाइनल में अंजलि केशरी ने डिस्ट्रिक्ट नम्बर वन रितम्भरा को 25=9, 12=24 और 19=10 से , ईन्टरनेशनल खिलाड़ी मन्तसा ईकबाल ने पूर्व जूनियर नेशनल चैंपियन कामना गुप्ता को 24=9, 18=22 और 20=14 से हरा कर फाइनल में शानदार प्रवेश किया।
इससे पूर्व में खेले गये क्वार्टर फाइनल मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे ।
महिला वर्ग =अंजलि केशरी ने हरियाली सिंह को 25=3, 25=5 से, रितम्भरा ने दीपाली यादव को 25=4, 25=2 से, मन्तसा इकबाल ने रिषिता केशरी को 18=16, 25=7 से कामना गुप्ता ने सौम्या यादव को 14=17, 25=0, और 25=2 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश पाया ।
पुरुष वर्ग = शिवदयाल यादव ने नूरैन खान को 25=8, 4=25 और 25=5 से, अश्वनी चक्रवाल ने जमुनाधर उर्फ झुन झुन गुप्ता को 18=10, 9=16 और 24=13 से, गौरव गुप्ता ने अभिषेक विश्वकर्मा को ह्वाइट स्लैम के साथ 21=25, 25=4 और 20=17 से तथा कृष्ण दयाल यादव ने सूरज प्रसाद को 25=1,25=8 से हराकर सेमीफाइनल तक का सफर पूरा किया ।
प्रतियोगिता में विजेता उपजेता सहित प्रथम आठ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्राफी मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान करने के बाद समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के प्रधान संरक्षक और आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डक्टर अशोक कुमार सिंह ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि इस प्रकार की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं से ही होनहार और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर मिलता है,
है, वाराणसी कैरम एसोसिएशन इस काम को बखूबी कर रहा है प्रदेश के अन्य सभी जिला कैरम संघों को भी लगातार इसी तरह के जिला स्तरीय सीनीयर, जूनियर टूर्नामेंट और इन्टर स्कूल टूर्नामेंट कराते रहना चाहिए तभी पूरे प्रदेश में कैरम खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा ।
समारोह की अध्यक्षता करते हुये उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन का एक गौरवशाली इतिहास है ये दर्जनों नेशनल टूर्नामेंट के सह आयोजन की उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन और जीवनदीप शिक्षण संस्थान के साथ मिल कर गुरुतर जिम्मेदारी ऊठाने के साथ साथ अनेकों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाने में भी अब अपना अमूल्य योगदान दिया है और आगे भी देता रहेगा ।
पुरस्कार विवरण से पूर्व प्रधान निर्णायक रमेश वर्मा ने प्रतियोगिता का अधिकारिक परिणाम और खिलाड़ियों की रैंकिंग घोषित किया , कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के संयुक्त सचिव और जाने माने खिलाड़ी अशोक कुमार सिंह ने किया । आयोजन सचिव अशवनी चक्रवाल ने प्रतियोगिता में परोक्ष और प्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों सहित मीडिया के लोगों प्रतियोगिता के प्रधान संरक्षक डाक्टर अशोक सिंह उनकी संस्था सिंह सर्वार्थ सिध्दि ट्रस्ट और सहयोगी संस्था अनकामन तथा उसके निदेशक संजय सुरेका के प्रति भी सहृदयं धन्यवाद ज्ञापन किया । अवसर पर विशिष्ट अतिथि विजयशंकर पान्डेय सहित
उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के कार्यसमिति के अशोक कुमार पान्डेय, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य आनन्द मिश्रा, प्रेम दूबे, जिला शतरंज संघ के पूर्व सचिव अशोक सिंह, रेणुका राय, सीनीयर खिलाड़ी विभाष चन्द्र कलिमुर्हमान, लालजी गुप्ता आदि लोगत मौजूद रहे ।
मैचों का संचालन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्षश्री बैजनाथ सिंह के दिशानिर्देशन और प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा तथा सहायक चीफ रेफरी रवि आर्या के नेतृत्व में रेणुका राय, सन्दीप यादव ,अभिषेक विश्वकर्मा, प्रसाद सोनी, नूरैन खान , झुनझुन गुप्त, अंजलि गुप्ता, गौरव गुप्त, अश्वनी मौर्या, दीपाली यादव, मोहम्मद शाहिद , सूरज प्रसाद, हरियाली सिंह ,कृष्ण दयाल यादव, अर्पित केशरी , सौम्या यादव ,आदि ने किया ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page