Connect with us

वाराणसी

वैज्ञानिक चिंतन ही सृजनात्मकता का आधार है- प्रो आनंद कुमार त्यागी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। महात्मा गॉंधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो आनंद कुमार त्यागी ने उक्त विचार ‘द भारत स्काउट और गाइड वाराणसी ‘के तत्वाधान में आयोजित 5 दिवसीय स्काउट एवं गाइड कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रशिक्षुओं द्वारा आयोजित हस्तकला प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रस्तुत किये। प्रो आनंद कुमार त्यागी ने विद्यार्थियों की सृजन शीलता के गुणों की तारीफ की। कुलपति का स्वागत प्रशिक्षक द्वय ज़ाकिर हुसैन व मीना द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा विभागाध्यक्ष प्रो शैलेंद्र कुमार वर्मा ने अंगवस्त्रम भेंट कर किया। इस अवसर पर प्रो संजय, प्रो शैला, प्रो भावना वर्मा, प्रो निमिषा गुप्ता,प्रो पीतांबर दास, प्रो कृष्ण कुमार, प्रो राजेश मिश्रा, प्रो नलिनी कामिल, प्रो सुरेंद्र राम, प्रो रमाकांत सिंह,डॉ अंबरीश राय डॉ शिवपूजन यादव ,डॉ वीणा वादिनी, डॉ दिनेश कुमार, डॉ रमेश कुमार,डॉ ज्योत्सना राय, डॉ ध्यानेंद्र मिश्र, डॉ राजेंद्र प्रसाद अभिषेक गौरव ,नीलेश , संदीप, शालिनी समेत समस्त विद्यार्थी मौजूद रहे। यह जानकारी विवि के सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी डॉ नव रतन सिंह ने दी।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page