वाराणसी
वाराणसी व्यापार मंडल एवं कारखियावं एग्रो पार्क इंडस्ट्रीज वेलफेयर द्वारा किया गया अमृत काल बजट पर चर्चा
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी।आज वाराणसी व्यापार मंडल एवं कारखियावं एग्रो पार्क इंडस्ट्रीज वेलफेयर के द्वारा पंचकोशी रोड स्थित एक बैंक्वैट हॉल में अमृत काल बजट पर चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य एवं ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण पधारे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के लक्ष्मण वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा कारखियावं एग्रोपार्क इंडस्ट्रीज वेलफेयर के अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया ने दीप प्रज्वलन से किया इस बजट परिचर्चा में अमृत काल के जारी बजट पर चर्चा किया गया एवं इस बजट को लेकर कुछ व्यापारियों में जो भ्रांतियां थी उसे दूर किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र तिवारी, अजीत सिंह बग्गा, मनोज मद्धेशिया, कविंद्र जायसवाल, विजय जायसवाल, शेशपाल गर्ग, रमेश निरंकारी, मनीष गुप्ता, संतोष सिंह, जितन चौधरी, विकास गुप्ता सहित कारखियावं एग्रोपार्क इंडस्ट्रीज वेलफेयर के समस्त व्यापारी गण एवं वाराणसी व्यापार मंडल से संबद्ध सभी व्यापारीगण मौजूद रहे।