Connect with us

वाराणसी

वाराणसी के हस्तशिल्पियों को उद्यमी बनाने के लिए सम्पन्न हुआ कार्यशाला

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – विक्की मध्यानी

वाराणसी। प्रगति पथ फाउंडेशन द्वारा वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय के अनुसंधान एवं विकास अनुभाग के सहयोग से “शिल्पकारों के विकास के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन” किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि सहायक निदेशक (हस्तशिल्प) श्री अब्दुल्लाह जी, विशिष्ट अतिथि नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक श्री अनुज कुमार सिंह, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के LDM श्री अभय श्रीवास्तव, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन दिलीप सोनकर और UPICA के पूर्व अध्यक्ष नवीन कपूर रहे। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला के तकनीकी सेशन में
तकनीकी सेशन में जागरण पहल के स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर सुनील पांडेय ने विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) की योजनाओं, GI अधिनियम पर, CA आशुतोष पाण्डेय ने GST पर , बड़ौदा यू. पी. बैंक के पूर्व रीजनल मैनेजर नवीन कुमार श्रीवास्तव ने मुद्रा ऋण और शिल्पयों को बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं पर व दिल्ली से आये मिलेनियम अलायन्स के सामाजिक उद्यमिता के पूर्व कंसल्टेंट अनिल कुमार ने GeM पोर्टल व ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी।

अतिथियों व प्रतिभागियों के स्वागत व संस्था का परिचय महासचिव श्रीमती नीलम पटेल ने करते हुए कहा कि प्रगति पथ फाउंडेशन नारीवादी विचारधारा की स्वयं सेवी संगठन है जो महिलाओं के सम्मान की पैरवी करती है और महिलाओं के सम्मान के लिए उनके सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कार्य करती है।

संस्था के अध्यक्ष दीपक पुजारी ने कार्यक्रम का परिचय देते हुए कहा कि प्रगति पथ फाउंडेशन महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए परम्परागत हस्तशिल्प कला को महिलाओं के आजीविका का साधन बनाने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में आज इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसका उद्देश्य हस्तशिल्पियों के उद्यमिता क्षमता विकास व मार्केट लिंकेज के विभिन्न प्लेटफार्म की जानकारी देना है।

Advertisement

कार्यशाला का संयोजन संजय श्रीवास्तव, संचालन अंजना झा और धन्यवाद ज्ञापन नीलम पटेल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंजू गौतम, पूजा श्रीवास्तव, मनोज कुमार, अजित कुमार त्यागी, पूजा देवी, गौतम राम व वाराणसी के 50 हस्तशिल्पीयों ने सहभागिता की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page