Connect with us

मुम्बई

महेश गायकवाड को फेसबुक पर मिली जान से मारने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। ‌शिवसेना (शिंदे) गुट के कल्याण पूर्व शहर प्रमुख महेश गायकवाड को गोली मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी फेसबुक अकाउंट के माध्यम से दी गई है। जानकारी के अनुसार, धमकी देने वाले शख्स का नाम दीपक कदम बताया जा रहा है। महेश गायकवाड ने इस मामले की शिकायत कोलसेवाड़ी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। महेश गायकवाड को सांसद श्रीकांत शिंदे का करीबी माना जाता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Loading...

महेश गायकवाड को धमकी देने वाला कदम नामक शख्स कौन है? उसने ऐसी धमकी क्यों दी? यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। कदम ने धमकी में लिखा है कि विधायक गायकवाड़ ने चार गोली मारी थी मैं आठ गोली मारूंगा। यह खबर आग की तरह शहर में फैल गई है। फिलहाल मामला हाई प्रोफ़ाइल होने के कारण कोलसेवाड़ी पुलिस इस मामले की जांच गहनता से शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page