Connect with us

सियासत

मतगणना को लेकर सपा के एमएलसी राम वृक्ष यादव बोले- हमारे कार्यकर्ता मारेंगे भी नहीं और…..

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी ऑफिस में सोमवार को लोकसभा प्रभारी एवं एमएलसी राम वृक्ष यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने मतगणना से ठीक पहले कहा है कि कल को लेकर हर आदमी तैयार है। हर घर में लोग तैयार हैं। हमारे कार्यकर्ता मारेंगे भी नहीं और मानेंगे भी नहीं, मतगणना होने तक डटे रहेंगें!

बताते चले कि, उन्होंने कहा हमें स्पष्ट बहुमत मिल रहा है,जनता उन्हें नकार चुकी है आपने देखा होगा।जनता बदलाव चाहती है। यह चुनाव हमसे ज्यादा जनता लड़ी है। खेत-खलिहान वाले लोग लड़े हैं, झोपड़ी वाले लड़े हैं, गरीब लड़े हैं। बहुत से लोग जो दहशत में उनके साथ थे वो वोट हमको दिए हैं।उन्होंने कहा हम लोग लोकत्रंत में विश्वास करते हैं, हम लोग गांधी वादी हैं। मगर जहां अन्याय और अत्याचार होगा तो हम लोग भगत सिंह में भी विश्वास करते हैं।

तो वहीं राम वृक्ष ने कहा जनता खुद रक्षा करेगी, कल आप देखेगें अगर कुछ ऐसा होता है तो जनता खुद सड़क पर उतरेगी। हमने कई लोगों से बात की है। जनता को चिंता है,सबसे ज्यादा लोगों के दिमाग में चिंता है ईवीएम में गड़बड़ी की,सरकार द्वारा गड़बड़ी और अधिकारियों द्वारा गड़बड़ी। मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूं कि वो निष्पक्ष रूप से संविधान के साथ खड़ा है।

आगे उनका कहना था की बीजेपी हताश, उदास, निराश गोदी मीडिया का सहारा लेकर के मनोवैज्ञानिक तरीके से जनता के ऊपर दबाव बनाएगी। 4 तारीख़ को आप देखेंगे हिंदुस्तान में बहुत बड़ा बदलाव होगा और समाजवादी पार्टी की उसमें बहुत बड़ी भूमिका होगी। जो भी सरकार बनेगी उसमें हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथ में रिमोट होगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page