Connect with us

वाराणसी

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा टेंट सिटी स्थलीय निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी: मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा टेंट सिटी का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

Loading...

उक्त निरीक्षण में पुलिस आयुक्त अशोक मुथा जैन, ज़िलाधिकारी एस राजलिंगम, उपाध्यक्ष वा0वि0प्रा0 अभिषेक गोयल, नगर आयुक्त प्रणय सिंह समेत अन्य अधिकारिगण उपस्थित रहे।

उक्त निरीक्षण संबंधित बिंदु निम्नवत् हैं-

  • मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा सर्वप्रथम समस्त अधिकारिगण के साथ नमो घाट से बजड़े के माध्यम से गंगा के रेतीले तट पर निर्माणाधीन टेंट सिटी पहुँचे।
  • मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा टेंट सिटी परिसर में सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक बिंदुओं पर पुलिस आयुक्त अशोक मुथा जैन से चर्चा की गई।
  • पुलिस आयुक्त अशोक मुथा जैन द्वारा टेंट सिटी में पुलिस की समुचित व्यवस्था किए जाने तथा अस्थायी पुलिस चौकी बनाये जाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया साथ ही तत्काल प्रभाव से पुलिस की ग़श्त तथा फुट पेट्रोलिंग बढ़ाये जाने हेतु कहा।
  • मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा टेंट सिटी परिसर में तत्काल प्रभाव से साफ़ सफ़ाई की व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने हेतु नगर आयुक्त प्रणय सिंह को निर्देशित किया गया।
  • मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा टेंट सिटी परिसर में जल पुलिस, एन0डी0आर0एफ़0 एवं अग्निशमन विभाग के कार्मिकों तथा आवश्यक उपकरणों हेतु एक संयुक्त क्वार्टर बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त तथा ज़िलाधिकारी द्वारा टेंट सिटी परिसर में अग्निशमन की व्यवस्था तथा अपरोच रोड मार्गों को फ्लोर लेआउट प्लान के माध्यम से समझा गया।
  • मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया की टेंट सिटी के अंतिम चरण का कार्य शीघ्र-अतिशीघ्र पूर्ण किया जाए।
  • मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा यह कहा गया कि टेंट सिटी का कार्य भव्य तरीक़े क्रियान्वित कराया जाए जिससे समस्त आगंतुकों को काशी की भव्यता की अनुभूति हो।
  • मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा नगर निगम वाराणसी को यह निर्देशित किया गया कि गंगा पार जो व्यक्ति, नाविक, घोड़े-ऊंट वाले कचरा छोड़ कर आते हैं उन पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जाए तथा गंगापार सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगवाई जाए।
  • मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा कार्यदायी संस्था को यह निर्देशित किया गया कि टेंट सिटी के पर्यटक और अन्य लोग गंगा पार रेत पर अलग अलग रहें इसके लिए अच्छी बैरिकेडिंग करायें।
  • थाना पुलिस द्वारा गंगा पार रेत पर गुटका, तम्बाकू खुले में बेचने वालों और सरकारी भूमि पर अवैद्य गुमटियां लगाने वालों पर कार्यवाही कराई जाए।
  • मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा जल निगम को यह निर्देशित किया गया कि जल निगम द्वारा टेंट सिटी के दोनों स्थानों से सीवर जोड़ने हेतु डाली गई लाइन और उनके टेंट सिटी के अंत तक के कनेक्शन पुनः चेक कर लिए जाएं।
  • मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को यह निर्देशित किया गया की टेंट सिटी परिसर में मेडिकल इमरजेंसी हेतु हॉस्पिटल चिन्हित करायें, साथ ही चिकित्सक ड्यूटी भी आवश्यकतानुसार लगवाएं।
  • मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा अग्निशमन अधिकारी को यह निर्देशित किया गया की टेंट सिटी के सभी कर्मचारियों की ट्रैनिंग करायें और दिनांक 13 जनवरी से पूर्व मॉक ड्रिल भी करायें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page