Connect with us

वाराणसी

बाबा के साथ होली खेलने धाम पहुंचे ढाई लाख श्रद्धालु

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट : प्रदीप कुमार
रंगभरी एकादशी पर देर रात तक श्रद्धालुओं की लगी रही कतार
बाबा को अबीर गुलाल चढ़ा कर की मंगल कामना

Loading...

Varanasi: रंगभरी एकादशी के दिन जैसे-जैसे दिन ढल ना शुरू हुआ वैसे वैसे बाबा के भक्त धाम की ओर चल पड़े। बाबा की बारात पहुंचने से पहले ही श्री काशी विश्वनाथ धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। बोल बम और हर हर महादेव के साथ अबीर गुलाल और फूलों की वर्षा करते हुए जब श्रद्धालु बाबा दरबार में पहुंचे तब पूरा परिसर शिव मय हो गया था। श्रद्धालु परिसर में बाज रहे डमरू वादन पर खूब थिरके। जब पालकी पर सवार होकर भोलेनाथ परिसर में पहुंचे तो एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु बाबा की पालकी की ओर चल पड़े। कोई अबीर गुलाल चढ़ाकर तो कोई स्पर्श करके अपने आप को धन्य समझ रहा था। पालकी आगमन के बाद बाबा की आरती उतारी गई। आरती के पश्चात सभी दरवाजे दर्शनार्थियों के दर्शन के लिए खोल दिए गए जो दर्शन करने का रेला रात्रि 11:00 बजे तक चलता रहा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह से लेकर रात्रि 11:00 बजे तक करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन पूजन किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page