Connect with us

वाराणसी

बढ़ते शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए संकल्प संस्था ने कुष्ठ रोगियो एवं वृद्ध महिलाओं को ऊनी वस्त्र, दवाएं व खाद्यान्न प्रदान किया गया

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प के तत्वावधान में रविवार को सारनाथ स्थित काशी कुष्ठ एवं वृद्ध आश्रम में कुष्ठ रोगियो एवं वृद्ध महिलाओं को ऊनी वस्त्र, दवाएं एवं खाद्यान्न (दाल, चावल, आटा, मिष्ठान, बर्तन) सहित दैनिक उपयोग के सामान प्रदान किया गया.

इस मौके पर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि कुष्ठ रोगी समाज का अहम हिस्सा हैं. जिन्हे हम नकार नहीं सकते, जिनके लिए हम सब के दिलों में प्रेम और सद्भावना होनी चाहिए.

संस्था के महासचिव रमेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि वृद्धजन समाजिक विकास का आधार है, जिनके अनुभव परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास के लिये मार्गदर्शक हैं. जिनका जीविकोपार्जन हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी. आज ठंड एवं शीतलहर की समस्या को देखते हुए ऊनी वस्त्र, दवाईया, खाद्यान्न एवं बर्तन प्रदान किया गया. साथ ही उन्होने कहा कि संस्था हमेशा से इस तरह के पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है.

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आश्रम के संचालक रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संकल्प संस्था का सहयोग निरंतर कुष्ठ आश्रम को मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा ऐसा विश्वास है. आज संकल्प संस्था द्वारा जो सहयोग मिला कुष्ठ रोगियों एवं वृद्ध महिलाओं के लिए संजीवनी का कार्य करेगा.

इस मौके पर प्रमुख रूप से गीता जैन, रमेश चंद्र अग्रवाल, आलोक राय, वीणा राय, सुशांत श्रीवास्तव, प्रमोद, अमित श्रीवास्तव, प्रीतम मोदनवाल सहित संस्था के कई सदस्य एवं सहयोगी प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page