Connect with us

वाराणसी

प्रचंड तापः राहगीरों के लिए प्याऊ की मांग, पानी की बोतल से बुझाई प्यास

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वारारासी : भीषण ताप प्रचंड गर्मी में राहगीरों के बीच पानी की भारी किल्लत को देखते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, महासचिव राजन सोनी, उपाध्यक्ष अनिल केसरी, कोषाध्यक्ष नंदू टोपी वाले, एवं नीचीबाग बुलानाला व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गुप्त के नेतृत्व में मैदागिन चौराहे पर आने जाने वाले राहगीरों के बीच प्यास बुझाने के लिए संस्था की ओर से पानी का बोतल बांटकर सभी सामाजिक संगठनों से अपील किया गया कि वह अपने ओर से जगह-जगह पर प्याऊ की समुचित व्यवस्था करके प्यासे लोगों को राहत देने का कार्य करें। उपरोक्त अवसर पर बोलते हुए संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, महासचिव राजन सोनी, उपाध्यक्ष अनिल केसरी, कोषाध्यक्ष नंदू टोपी वाले नीचीबाग बुलानाला व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गुप्त ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से वाराणसी शहर काफी विकसित हो चुका है। यहां पर नित्य प्रतिदिन लाखों पर्यटक आते हैं। मगर बढ़ते तापमान के बीच उनको पानी को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी शहर का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है उसके बावजूद जलकल विभाग द्वारा अभी तक कोई भी कारगर उपाय नहीं किया गया। पहले जगह-जगह हैंड पंप और नल की टोटयाँ नजर आती थी वह अब नदारद नजर आ रही हैं। लोग पानी के बिना व्याकुल और बेचैन हैं। ऐसे लोगों के लिए सामाजिक संगठने प्याऊ लगाकर राहत प्रदान करती हैं। मगर वह भी अभी तक नगणय साबित हो रहा है। संस्था द्वारा सभी सामाजिक संगठनों से अपील किया जाता है कि वह जगह-जगह प्याऊ लगाकर पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान करें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से:- मुकेश जायसवाल, राजन सोनी,अनिल केसरी, नंदू टोपी वाले, प्रदीप गुप्त,श्याम दास गुजराती, बी डी टकसाली, ललित गुजराती, शामिल थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page