Connect with us

वाराणसी

जिलाधिकारी एस राजलिंगम एवं नगर आयुक्त ने डायरेक्टर टेलीकॉम के साथ आनलाइन कनेक्ट होकर सभी टेलीकॉम कंपनियों के साथ राइफल क्लब में की गयी बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी: जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी जी-20 के आयोजन से पूर्व सभी टेलीकॉम कंपनियों के केबिल प्रत्येक दशा में अंडरग्राउंड हो जाना है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क करके 13 मई तक आवेदन करके अनुमति प्राप्त कर लें और तेजी से कार्य इसी माह पूर्ण करायें।
उन्होंने कहा कि मेन केबल को अंडरग्राउंड करके कनेक्शन प्वाइंट से निकलने वाले कस्टमर कनेक्शन के केबल को भी पहले अंडरग्राउंड करते हुए गली में ले जायें फिर वहां से हाउस कनेक्शन और कामर्शियल कनेक्शन के केबल डिस्ट्रीब्यूशन हेतु ओवरग्राउण्ड किया जायें, जिससे मुख्य मार्गों पर कोई केबल नहीं दिखाई देगा।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page