Connect with us

वाराणसी

आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हांकन एवं नामांकन के लिए परिवार सर्वेक्षण का कार्य गतिमान है

Published

on

Loading...
Loading...

बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराकर शारदा कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा

Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

   वाराणसी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद में निपुण भारत मिशन संचालित है, जिसके अन्तर्गत बच्चों के भाषायी एवं गणितिय कौशल के विकास हेतु विशेष ध्यान दिया जा रहा है, गत दिसम्बर, 2022 में राज्य स्तर पर आयोजित एनएटी (निपुण एसेसमेंट टेस्ट) परीक्षा में जनपद का पूरे प्रदेश में प्रथन रैंक आयी है, जो कि जनपद में बच्चों के भाषायी व गणितीय कौशल के उत्कृष्टता को दर्शाता है। मार्च में बच्चों का जनपद स्तर से पुनः आकलन किया गया, जिसमें कक्षा 1 से 3 तक के 52.79 प्रतिशत बच्चे निपुण पाये गये। जो बच्चे अपने कक्षा अनुरूप दक्षता नहीं प्राप्त कर सके हैं, उनके लिये वर्तमान में कक्षा-1 से 3 हेतु 22 सप्ताह एवं कक्षा-4 एवं 5 हेतु 50 दिवसीय रिमिडियल कक्षायें संचालित हो रही है। आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हांकन एवं नामांकन के लिए शासन के निर्देश के क्रम में परिवार सर्वेक्षण का कार्य गतिमान है, आउट साफ स्कूल बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराकर शारदा कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page