Connect with us

मुम्बई

आईएएस दंपती की बेटी ने 10वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में बताई वजह

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। दक्षिण मुंबई में मंत्रालय के पास सोमवार की सुबह महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी दंपती की 27 साल बेटी ने कथित तौर पर एक इमारत की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि, कानून की पढ़ाई कर रही लिपि तड़के करीब चार बजे राज्य सचिवालय के निकट इमारत से कूद गई।

अधिकारियों ने बताया कि उसे तुरंत जीटी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह हरियाणा के सोनीपत से एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। लिपि पढ़ाई में अपने प्रदर्शन से खुश नहीं थी।

Loading...

लिपि रस्तोगी ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने मुंबई के कफ परेड पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि खुदकुशी की घटना सोमवार तड़के चार बजे हुई है। उस वक्त लिपि के माता-पिता गहरी नींद में सो रहे थे। तभी उसने अपने घर की खिड़की से छलांग लगा दिया। उजाला होने पर गार्ड ने उसे बाइक पर पड़ा हुआ देखा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page