Connect with us

जौनपुर

जौनपुर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Published

on

जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के उदरीसपुर गांव निवासी 29 वर्षीय नागेंद्र कुमार शुक्ला की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार शाम करीब 5 बजे वह अपनी बाइक से पेट्रोल भरवाने फतेहगंज गए थे। पेट्रोल भरवाने के बाद घर लौटते समय सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा फतेहगंज पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जहां नागेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि बक्सा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। नागेंद्र मुंबई में काम करते थे और चार भाइयों में सबसे छोटे थे। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page