Connect with us

मऊ

मुठभेड़ में शातिर अपराधी, घायल, लाखों का सामान बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। मऊ पुलिस ने अमिला में खुशबू ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 5 अंतरजनपदीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी को घायल अवस्था में पकड़ा। इस कार्रवाई में चोरी के लगभग 7 किग्रा चांदी के गहने, 72 ग्राम सोना, 3 अवैध तमंचे, 14 कारतूस, 3 साइकिल और नकद रुपये बरामद किए गए।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जमालपुर विक्कमपुर में एक ट्यूबवेल के पास घेराबंदी की। मुठभेड़ में शातिर अपराधी सीताराम घायल हो गया। उसके पास से 72 ग्राम सोना, तमंचा और कुछ नकदी बरामद हुई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Loading...

इसके अलावा पुलिस ने अन्य चार अपराधियों को गिरफ्तार किया और चोरी का सामान बरामद किया।पूछताछ में पता चला कि यह गैंग अमिला और खुरहट में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल था। पकड़े गए सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने पूरी टीम के साथ यह कार्रवाई को अंजाम दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page