Connect with us

जौनपुर

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति समेत पांच पर केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। लाइन बाजार थानाक्षेत्र के गहोरा रामदयालगंज गांव में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका सुमन (26) के पिता राजेंद्र प्रसाद निषाद की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

मृतका सुमन की शादी 19 जून 2018 को गहोरा रामदयालगंज निवासी चंद्रसेन निषाद से हुई थी। पिता राजेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए सुमन को प्रताड़ित करते थे। राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार रात उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है। जब वे अपने भाई के साथ मौके पर पहुंचे, तो सुमन की लाश कमरे में चौकी पर पड़ी मिली।

Loading...

राजेंद्र प्रसाद का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। दूसरी ओर, ससुराल वालों का कहना है कि सुमन ने खुद फंदे से लटककर जान दी है।

पुलिस ने पति चंद्रसेन, ससुर अच्छेलाल, सास मन्ना देवी और दो देवर उदई व अवधेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पिता के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page