Connect with us

जौनपुर

दिल्ली से लौट रहे युवक की बस में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। दिल्ली से घर लौट रहे 26 वर्षीय युवक की सफर के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के बिलारमऊ खंजहा पुर गांव निवासी अनिल कुमार चौरसिया शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ दिल्ली से बस पकड़कर घर लौट रहे थे। सफर के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर देख परिवार ने बस को स्थानीय रोडवेज के पास रुकवाया और उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

Loading...

चिकित्सकों ने इलाज के दौरान अनिल को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और शव को बगैर पुलिस को सूचना दिए घर ले गए।

इस मामले पर जब प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह से बात की गई, तो उन्होंने घटना की जानकारी न होने की बात कही। युवक की असामयिक मृत्यु से गांव में शोक की लहर है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page