Connect with us

जौनपुर

अधिवक्ता समिति की बैठक में चुनाव अधिकारी पर उठे सवाल, तानाशाही का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति की साधारण सभा की बैठक शनिवार को संभावित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शैलेन्द्र विक्रम सिंह और अन्य अधिवक्ताओं के हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र के आधार पर आयोजित की गई। बैठक में पूर्व नियुक्त चुनाव अधिकारी रामफेर उपाध्याय पर तानाशाही व्यवहार और मनमाने कार्यप्रणाली का आरोप लगाया गया।

शैलेन्द्र विक्रम सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, “रामफेर उपाध्याय बिना सामंजस्य के कार्य कर रहे हैं, जिससे अधिवक्ता समाज में असंतोष व्याप्त है।” उन्होंने तत्काल प्रभाव से रामफेर उपाध्याय को हटाने और नए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की मांग की।

Loading...

बैठक में अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे और सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि रामफेर उपाध्याय को उनके पद से हटाया जाए। इसके बाद माताफेर सिंह को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। सहायक चुनाव अधिकारियों के रूप में संतोष श्रीवास्तव, राधेश्याम पाण्डेय, गुलराज यादव और मेवालाल को जिम्मेदारी दी गई। इस निर्णय की सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दी गई।

बैठक में शैलेन्द्र विक्रम सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम पाण्डेय, अमय कुमार यादव, सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (पूर्व अध्यक्ष) समेत सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने समिति में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार मिश्र एडवोकेट ने की और संचालन महामंत्री लालबहादुर यादव ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page