Connect with us

अपराध

दो करोड़ के गबन मामले में दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना पुलिस ने कंपनी के 2 करोड़ रुपये के गबन मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, वादी ने 2 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कंपनी के पैसे गबन करने और फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर नकली दुकानदारों के नाम पर बिल काटने का आरोप लगाया गया था। जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में धारा 406, 408, 420, 467, 468, 471, 504, 506 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया।

Loading...

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चोलापुर निवासी युवराज सिंह और मिर्जापुर जिले के अहरौरा निवासी रंजीत सिंह उर्फ रणजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मंडुवाडीह स्थित गेट नंबर-4 के पास एक चाय की दुकान से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी भरत उपाध्याय, उपनिरीक्षक सत्यानंद यादव, हेड कांस्टेबल दयाशंकर शर्मा और कांस्टेबल धर्मवीर भारती शामिल थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page