Connect with us

अपराध

पान के दुकानदार और महिला से लाखों की ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर में साइबर फ्रॉड की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो नए मामले सामने आए हैं। पहला मामला सिगरा थाना क्षेत्र से संबंधित है, जहां पान दुकानदार राजेश कुमार चौरसिया से सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के नाम पर 4.5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। निराला नगर निवासी राजेश ने अवलेशपुर के बालेश्वर शर्मा और चंदौली के डेढ़गांवा निवासी प्रवीण सिंह पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

राजेश ने पुलिस को बताया कि बालेश्वर और प्रवीण ने उनके बेटे आयुष चौरसिया को सदर तहसील में सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने का वादा किया था। इसके बदले दोनों ने 4.5 लाख रुपये की मांग की। राजेश ने करीब 25 किस्तों में यह रकम उन्हें दी। लेकिन दो साल तक नौकरी नहीं मिलने के बाद जब राजेश ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें एक चेक दिया, जो खाता बंद निकला। राजेश का दावा है कि दोनों आरोपी अब उन्हें धमकी दे रहे हैं और अन्य लोगों को भी इसी तरह ठग चुके हैं।

Loading...

वहीं, दूसरा मामला मढ़वा लालपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां गीता भारती साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठगों ने उनके मोबाइल फोन पर कॉल कर जियो कंपनी का प्रतिनिधि बनते हुए कहा कि नंबर चालू रखने के लिए “1” दबाएं। गीता ने निर्देशानुसार बटन दबाया, जिसके बाद उनके दो बैंक खातों से क्रमशः 81 हजार और 37 हजार रुपये निकाल लिए गए। गीता भारती ने लालपुर पांडेयपुर थाने में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने इन दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और साइबर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है, ताकि साइबर अपराधियों के जाल में फंसने से बचा जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page