Connect with us

जौनपुर

कबीरुद्दीनपुर में रेलवे अंडरपास न होने से जान जोखिम में डालकर गुजर रहे बाइक सवार

Published

on

Loading...
Loading...

चार किलोमीटर के चक्कर से बचने को जान जोखिम में डाल रहे बाइक सवार

जौनपुर। जिले के जौनपुर-औड़िहार रेल प्रखंड के कबीरुद्दीनपुर गांव में रेलवे अंडरपास की कमी से रोजाना सैकड़ों बाइक सवार अपनी जान जोखिम में डालकर रेल पटरी पार कर धर्मापुर बाजार पहुंचने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से धर्मापुर बाजार महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। लेकिन अंडरपास न होने के कारण सुरक्षित मार्ग से जाने पर उन्हें लगभग चार किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। इस समय और दूरी को बचाने के लिए लोग रेल पटरी को जोखिम भरी ढंग से पार करते हैं।

ग्रामीण लंबे समय से यहां रेलवे अंडरपास बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक रेलवे विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया। यह मार्ग अत्यधिक व्यस्त है और यहां दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। वहीं, इस मामले में मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने इस समस्या पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें ग्रामीणों से इस मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही रेल मंत्री और रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों से मिलकर इस जगह पर अंडरपास निर्माण के लिए पूरा प्रयास करेंगी।

कबीरुद्दीनपुर के निवासी अब सांसद के प्रयासों पर भरोसा जताते हुए अंडरपास निर्माण की उम्मीद कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस समस्या का समाधान न केवल उनकी यात्रा को सुरक्षित बनाएगा, बल्कि समय और संसाधनों की भी बचत करेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page