अपराध
पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर तोड़ा विवाहिता का मोबाइल
Loading...
Loading...
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके में किराए के मकान में रहने वाली एक विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने बदसलूकी की। युवक ने घर में घुसकर विवाहिता का मोबाइल छीन लिया और जमीन पर पटककर तोड़ दिया।
Loading...
घटना के बाद पीड़िता ने आदमपुर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। तहरीर मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Continue Reading
