Connect with us

अपराध

पूर्व नायब तहसीलदार पर एक करोड़ के गबन का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

ईओडब्ल्यू ने अयोध्या से किया गिरफ्तार

वाराणसी। पूर्व नायब तहसीलदार रामप्रीत यादव को 1.05 करोड़ रुपये के शासकीय धन के गबन के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) वाराणसी ने अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया है। रामप्रीत यादव, अयोध्या जिले के ग्राम अलनाभारी के निवासी हैं और चार साल पहले तहसील कादीपुर, सुल्तानपुर में अपने पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

यह मामला 2016 में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान हुए धन के गबन से जुड़ा है। आरोप है कि सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण के लिए आवंटित धन में हेराफेरी की गई। इस संबंध में थाना कादीपुर, सुल्तानपुर में पहले ही मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक लाल साहब यादव के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने किया। टीम में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, स्वामीनाथ प्रसाद, मुख्य आरक्षी हेमंत सिंह और सरफराज अंसारी शामिल थे।

ईओडब्ल्यू की यह कार्रवाई सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी रामप्रीत यादव से पूछताछ की जा रही है और धन के गबन में अन्य संभावित दोषियों की जांच जारी है।



Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page