Connect with us

जौनपुर

ठाकुरबाड़ी महिला विकास समिति में फर्स्ट एड ट्रेनिंग संपन्न

Published

on

जौनपुर। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय पर बुधवार को प्रोफेशनल फर्स्ट एड और वाउचर फर्स्ट एड ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन हुआ। इसमें सेंट जान एंबुलेंस इंडिया और इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी गई।

रेडक्रॉस की स्थापना और उद्देश्य पर चर्चा
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर डॉ. आरती श्रीवास्तव ने रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना और उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्विट्जरलैंड के जीन हेनरी ड्यूनांट ने 1869 में रेडक्रॉस की स्थापना की थी। उन्होंने सोलफेरीनो के युद्ध में घायल सैनिकों की मदद कर रेडक्रॉस के बीज बोए। यह सोसायटी मानवता की सेवा, युद्धबंदियों और घायलों की मदद के लिए कार्य करती है।

डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि फर्स्ट एड का मतलब है दुर्घटनाग्रस्त या बीमार व्यक्ति को डॉक्टर के आने से पहले दी जाने वाली प्राथमिक सहायता। उन्होंने रक्तस्राव रोकने, सांस नली फंसने जैसी स्थितियों में फर्स्ट एड के उपायों की जानकारी दी।

स्वास्थ्य क्षेत्र में नई सीख की जरूरत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय दूबे ने कहा, “सीखने की कोई उम्र नहीं होती। 17 साल की सेवा के बावजूद ट्रेनिंग से नई जानकारी मिलती रहती है।” उन्होंने ट्रेनिंग में सीखी बातों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।

संस्था की उपलब्धियां और योगदान
कार्यक्रम की आयोजक और समिति की संचालक डॉ. अंजू सिंह ने संस्था के 25 वर्षों के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 2001 में रजिस्ट्रेशन के बाद से संस्था ने स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वावलंबन के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किए हैं। 2004 से 2017 तक संस्था ने डीएमसी के माध्यम से टीबी मरीजों की मदद की।

Advertisement

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देशन में संस्था टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण सामग्री और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। डॉ. सिंह ने बताया कि अब तक 5-6 हजार टीबी मरीजों को ठीक किया जा चुका है। संस्था मेडिकल, नर्सिंग, और कटिंग-टेलरिंग जैसे प्रशिक्षण देकर लोगों को स्वावलंबी बना रही है।

कार्यक्रम में अनुराग श्रीवास्तव, संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत कंचन ने प्रस्तुत किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa