Connect with us

अपराध

युवती से गैंगरेप, आरोपी फरार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के चेतगंज थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता शिवपुर की निवासी है। वह परिवारिक विवाद के बाद घर से बाहर निकली थी। कैंट स्टेशन पर ऑटो लेकर वह कबीर चौरा चौराहे पर पहुंची, जहां बिहार निवासी एक व्यक्ति कल्लू ने उससे संपर्क किया। कल्लू ने युवती को यह कहकर अपने साथ चलने को कहा कि रात में बाहर खड़ा रहना असुरक्षित है।

युवती के आरोप के मुताबिक, कल्लू ने उसे अपने कमरे पर ले जाकर बलात्कार किया और फिर अपने तीन दोस्तों को बुलाया। इनमें से दो ने भी इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। जब युवती ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे शारीरिक चोटें भी आईं।

Loading...

पड़ोसियों ने युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचित किया, लेकिन आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। पीड़िता की मेडिकल जांच और एफआईआर दर्ज करने में देरी की गई।

एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि कल्लू और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page