Connect with us

अपराध

गाजीपुर: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ के ओवरसीज बैंक में करोड़ों की चोरी के मामले में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश सनी दयाल को पुलिस ने गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र में बिहार बॉर्डर पर मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में स्वाट, सर्विलांस और गहमर थाना पुलिस ने हिस्सा लिया।

पिछले शनिवार को लखनऊ के चिनहट इलाके में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में 42 लॉकर तोड़कर करोड़ों के आभूषण चोरी करने की वारदात हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में चार शातिर चोरों की पहचान हुई थी। इनमें से एक बदमाश सनी दयाल, निवासी मुंगेर, बिहार, मंगलवार की भोर में गहमर बॉर्डर पार कर भागने की कोशिश कर रहा था।

Loading...

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसका पुलिस ने जवाब दिया। मुठभेड़ के दौरान सनी दयाल ढेर हो गया, जबकि उसका एक साथी फरार होने में सफल रहा। मारे गए बदमाश के पास से 32 बोर की पिस्टल और कुछ पीले धातु (आभूषण) बरामद हुए। पुलिस का दावा है कि यह धातु बैंक लूट में चोरी किए गए आभूषण का हिस्सा हो सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page