Connect with us

अपराध

बैंक में चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो फरार

Published

on

Loading...
Loading...

अलार्म सिस्टम पर उठे सवाल

राजधानी लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर तोड़कर करोड़ों की चोरी को अंजाम देने वाले बदमाशों की सोमवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए।

डीसीपी (पूर्वी) शशांक सिंह ने बताया कि पुलिस चिनहट के लौलाई जल सेतु के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध कारों को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर कार सवार एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगा। जवाबी फायरिंग में मुंगेर (बिहार) निवासी अरविंद कुमार घायल हो गया, जिसे पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से 315 बोर का कट्टा और बिना नंबर की एक सफेद कार बरामद की गई।

फरार आरोपियों की तलाश जारी, बैंक प्रशासन की लापरवाही उजागर
पुलिस अन्य फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। घटना में शामिल गैंग के बाकी सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरी के इस मामले में बैंक की सुरक्षा व्यवस्थाओं की खामियां भी सामने आई हैं। बैंक में सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था और सीसीटीवी कैमरों की पोजीशन भी सही नहीं थी। बैंक के बाहर दो और अंदर चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन सिर्फ एक कैमरे में चोरों की फुटेज मिली है। बाकी कैमरों के एंगल स्ट्रॉन्ग रूम की तरफ नहीं थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।

Advertisement

अलार्म सिस्टम पर उठे सवाल
एडीसीपी (पूर्वी) पंकज सिंह ने बताया कि चोरों ने अलार्म सिस्टम का तार काट दिया था, जिससे अलार्म एक्टिव नहीं हुआ। पुलिस यह जांच कर रही है कि कहीं अलार्म पहले से खराब तो नहीं था। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, तार काटने पर भी अलार्म बजना चाहिए था। पुलिस को घटनास्थल के आसपास के 50 सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनसे पता चला कि चोरों ने पहले से रेकी की थी। उन्होंने बैंक की सुरक्षा खामियों और लॉकर की स्थिति की पूरी जानकारी जुटाई थी। शनिवार रात चोरी इसलिए की गई क्योंकि रविवार को बैंक बंद रहता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page