Connect with us

अपराध

चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले की सैदपुर पुलिस ने चोरी के कई मामलों का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले के खुलासे पर सैदपुर पुलिस टीम की प्रशंसा की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से  2 इनवर्टर, 3 बैटरी, 1 वाशिंग मशीन, 1 जनरेटर, 2 प्लास्टिक कूलर, 2 लोहे की पुल्ली, 1 लोहे की साफ्टीन, 2 मोबाइल मल्टीमीडिया हैंडसेट और 16,250 रुपये नगद बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पते:

1. रियाज खान (22) पुत्र मेराज खान, निवासी डहरा कलां, थाना सैदपुर।

2. मिठाई उर्फ कौशल (22) पुत्र स्व. रामबली, निवासी डहरा कलां, थाना सैदपुर।

3. शुभम बिन्द (19) पुत्र महेंद्र बिन्द, निवासी पुरवा डहरा कलां, थाना सैदपुर।

Advertisement

थाना सैदपुर के उपनिरीक्षक कौशलेश शर्मा और उनकी टीम ने आज चोरी के विभिन्न मामलों (मु.अ.सं. 197/2024, 216/2024, 242/2024, 266/2024, और 232/2024) का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। चोरी का माल एक मैजिक पिकअप गाड़ी (UP61BT4509) में रखा हुआ मिला, जिसे सीज कर लिया गया है।

तीनों अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास
रियाज खान और मिठाई उर्फ कौशल पर चार मामले (197/2024, 216/2024, 242/2024, 266/2024) दर्ज हैं, जबकि शुभम बिन्द पर एक मामला (232/2024) दर्ज है। सभी मामलों में धारा 331(4), 305 और 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page