Connect with us

अपराध

पूर्व एसएचओ के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित एक पूर्व एसएचओ के घर में चोरों ने धावा बोलकर लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था।

परिवार ने बताया कि रातभर शादी में शामिल होने के बाद जब सुबह घर लौटे तो ताले टूटे हुए पाए। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से सारे गहने और नकदी गायब थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम और लंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

Loading...

लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत इकट्ठा किए हैं। घटना पर नजदीकी चौकी इंचार्ज को भेजा गया है और तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पीड़ित परिवार का कहना है कि चोर सिर्फ गहने और नकदी लेकर गए हैं, बाकी सामान वैसे ही पड़ा है। उन्होंने पुलिस से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है ताकि ऐसे अपराधों पर लगाम लग सके। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page