Connect with us

अपराध

शादी में महिलाओं से छेड़खानी, विरोध पर बरातियों की पिटाई

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। मडियाहूं क्षेत्र के हुसेनपुर गांव में शादी समारोह के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ और विरोध करने पर बरातियों की पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बरसठी थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव निवासी कमलापति पटेल के बेटे रतन पटेल की शादी मडियाहूं के हुसेनपुर गांव में कैलाश पटेल की बेटी रंगीता के साथ तय थी। द्वारचार के दौरान वर पक्ष की महिलाओं और लड़कियों से मनबढ़ों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने बरातियों पर हमला कर दिया।

Loading...

घटना में राकेश पटेल, रामसागर पटेल और आशीष गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने सोने की चेन भी छीन ली। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई। दूल्हे के पिता ने पुलिस में तहरीर देकर महेंद्र पटेल उर्फ पप्पू, जियालाल पटेल और बृजलाल पटेल उर्फ बिरजू के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page