Connect with us

अपराध

जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या, शव खेत में मिला

Published

on

Loading...
Loading...

बिहार के पूर्णिया जिले में गुरुवार को एक लापता बुजुर्ग का शव मकई के खेत में संदिग्ध हालात में मिला। मृतक की पहचान 68 वर्षीय टुलो महतो के रूप में हुई जो कसबा थाना क्षेत्र के कुला पंचायत के दोगच्छी गांव के निवासी थे।

शव मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।परिजनों ने इस घटना के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया है और मृतक के सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने दावा किया कि एक महीने पहले जमीन के विवाद को लेकर भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई थी।

मृतक के घर से निकलने से पहले वे पूरी तरह स्वस्थ थे और कोर्ट-कचहरी के काम से निकले थे। परिवार का कहना है कि आरोपियों ने अकेला पाकर उनकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया।

पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के बड़े भाई और उनके परिवार सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल की टीम घटनास्थल की जांच में जुट गई है।

मामले को लेकर कसबा थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page