Connect with us

अपराध

हेड कांस्टेबल के घर पर लाखों की नगदी और आभूषण चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर स्थित महेश्वरी नगर कॉलोनी में शनिवार की रात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चोर घर से 1,90,000 नकद और करीब 12 लाख के आभूषण ले उड़े। घटना के समय मकान मालिक, आरपीएफ में हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह, अपने परिवार के साथ पैतृक निवास जौनपुर गए हुए थे।

जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार सिंह बाराबंकी में कार्यरत हैं और परमानंदपुर में उनका परिवार रहता है। उनके पुत्र शिवम सिंह ने बताया कि उनके बड़े पिता का निधन होने की सूचना मिलने पर वह अपनी मां और भाभी के साथ जौनपुर स्थित पैतृक घर गए थे।

Loading...

रविवार सुबह पड़ोसी ने फोन कर घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटे होने की जानकारी दी। जब परिवार वापस आया तो देखा कि मुख्य द्वार सहित घर के तीन कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी और बक्से में रखी नकदी व आभूषण गायब थे।

घटना की जानकारी मिलते ही शिवपुर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शिवम सिंह ने शिवपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page