Connect with us

वायरल

प्रधानमंत्री मोदी को डोमिनिका का सर्वोच्च सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। डोमिनिका ने घोषणा की है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुयाना में आयोजित होने वाले भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में देश का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान, डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर, प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान पीएम मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका में उनके योगदान और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के लिए उनके समर्पण के लिए दिया जाएगा।

डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन 19 से 21 नवंबर तक जॉर्जटाउन में होने वाले इस सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार सौंपेंगी।फरवरी 2021 में पीएम मोदी ने डोमिनिका को एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन की 70,000 खुराकें प्रदान की थीं जो डोमिनिका और इसके पड़ोसी देशों को महामारी से निपटने में मददगार साबित हुईं।

डोमिनिका सरकार का यह पुरस्कार पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी में भारत द्वारा किए गए समर्थन और जलवायु अनुकूल निर्माण पहल तथा सतत विकास को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका को भी सम्मानित करता है।

डोमिनिका के प्रधानमंत्री स्केरिट ने कहा कि यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी के प्रति देश की कृतज्ञता का प्रतीक है, जो वैश्विक स्वास्थ्य संकट के दौरान डोमिनिका के सच्चे साथी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन को सम्मानित करना हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक है और हम इस साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।पीएम मोदी ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक संघर्ष जैसी वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में सहयोग के महत्व पर जोर दिया और डोमिनिका तथा कैरिबियन देशों के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

Advertisement

डोमिनिका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इस सम्मेलन में भाग लेंगे जो दोनों देशों के बीच साझा प्राथमिकताओं और सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा का एक मंच होगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page