Connect with us

वायरल

मॉरीशस में नवीन रामगुलाम बने प्रधानमंत्री

Published

on

Loading...
Loading...

पाकिस्तान में बस दुर्घटना ग्रस्त, 16 की मौत

मॉरीशस में विपक्षी नेता नवीन रामगुलाम (77) को मंगलवार को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। वे एक दशक बाद इस पद पर लौटे हैं। सरकारी प्रसारक मॉरीशस ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के अनुसार, रामगुलाम के गठबंधन एलायंस डू चेंजमेंट (एडीसी) ने नेशनल एसेंबली की 62 में से 60 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की।

चुनाव आयोग के अनुसार रविवार को हुए मतदान में एडीसी को 62.6% वोट मिले जिससे वर्तमान प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ को इस्तीफा देना पड़ा। रामगुलाम ने कहा कि उनका पहला कदम देश की जासूसी प्रणाली को समाप्त करना होगा ताकि लोग स्वतंत्रता से बातचीत कर सकें। उनके पूर्वज 18वीं शताब्दी में बिहार से मॉरीशस गए थे।फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने इस्राइल के राजदूत को मंगलवार को तलब किया।

मंत्रालय के अनुसार पिछले सप्ताह एलियोना में इस्राइली सुरक्षा बलों ने फ्रांसीसी दूतावास से जुड़े दो चर्च कर्मचारियों को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था जिसके चलते फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। फ्रांस ने ऐसी घटना फिर न होने की मांग की। इस्राइली पुलिस ने कहा कि यह एक गलतफहमी थी। दोनों चर्च कर्मचारियों ने अपनी पहचान बताने से इंकार कर दिया था इसलिए सुरक्षा गार्डों ने उन्हें प्रवेश नहीं दिया।

पुलिस ने बताया कि 20 मिनट बाद उनकी पहचान की पुष्टि के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में एक बस के सिंधु नदी में गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बस में सवार सभी लोग शादी समारोह में जा रहे थे। एस्टोर से पंजाब के चकवाल जिले की ओर जा रही यह बस तेलची पुल से नदी में गिर गई। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने 16 शव बरामद किए हैं और अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page