Connect with us

वायरल

झूले में चोटी और सिर का बाल फंसने से किशोरी बुरी तरह घायल

Published

on

Loading...
Loading...

कन्नौज में हादसा, लखनऊ रेफर

कन्नौज। जिले के माधौनगर कस्बे में रविवार शाम को मेले में झूला झूलते समय 15 वर्षीय अनुराधा की चोटी झूले की रॉड में फंस गई। हादसे में सिर की चमड़ी सहित पूरे बाल उखड़ गए, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने पहले उसे गुरसहायगंज के तोमर अस्पताल पहुँचाया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर और फिर केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

अनुराधा के पिता धर्मेंद्र कठेरिया ने बताया कि घटना के समय वह ड्यूटी पर थे। उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली, लेकिन हालात की गंभीरता नहीं बताई गई। घर पहुँचकर बेटी की हालत देखकर वह हैरान रह गए।

मां ने दर्ज कराई शिकायत –

झूला मालिक पर मामला दर्ज अनुराधा की मां रेखा देवी ने रात 11:45 बजे तालग्राम थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने झूला मालिक करन कश्यप के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। तो वहीं, एसडीएम उमाकांत तिवारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page