Connect with us

वायरल

अयोध्या में ट्रैफिक इंसपेक्टर की अचानक मौत, हार्ट अटैक का संदेह

Published

on

Loading...
Loading...

अयोध्या में तैनात ट्रैफिक इंसपेक्टर योगेंद्र कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस लाइन में ही उनकी हालत गंभीर हो गई। साथी पुलिसकर्मी तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों का अनुमान है कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है लेकिन असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Loading...

मिली जानकारी के अनुसार योगेंद्र कुमार देवरिया के रहने वाले थे और अयोध्या में ट्रैफिक इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। रविवार सुबह वे टहलने गए थे और लौटकर बिस्तर पर बैठे ही थे कि अचानक सीने में दर्द महसूस करने लगे। दर्द के बढ़ने पर वे बिस्तर से गिर गए जिसके बाद साथी पुलिसकर्मी उन्हें फौरन अस्पताल ले गए।

पुलिस लाइन अयोध्या के आरआई पी. के. सिंह ने बताया कि उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे जल्द ही अयोध्या पहुंच रहे हैं। परिवार के आने के बाद शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page