Connect with us

अपराध

लांस नायक की लापरवाही से मासूम की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मेरठ। सेना में लांस नायक की लापरवाही से तीन साल की मासूम बच्ची की कार में दम घुटने से मौत हो गई। हरियाणा के रहने वाले सोमबीर पुनिया की बेटी वर्तिका को आर्मी कॉलोनी के पड़ोसी लांस नायक नरेश गाड़ी में घुमाने ले गया था। बाद में बच्ची को कार में बंद छोड़कर वह दोस्तों के साथ पार्टी करने चला गया। बच्ची 4 घंटे तक कार में बंद रही और तड़पकर दम तोड़ दिया।

यह मामला बीते 5 दिनों से दबा रहा। लेकिन मंगलवार को बच्ची के पिता ने कंकरखेड़ा थाने में आरोपी नरेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लांस नायक नरेश को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के निडानी गांव के रहने वाले सोमबीर पुनिया मेरठ की आर्ड यूनिट में सिपाही हैं और परिवार के साथ कंकरखेड़ा स्थित राजेश एनक्लेव आर्मी कॉलोनी में रहते हैं। बीते 30 अक्टूबर को सोमबीर की बेटी वर्तिका कॉलोनी में खेल रही थी। तभी ऊपर वाले क्वार्टर में रहने वाला लांस नायक नरेश उसे कार में घुमाने के बहाने ले गया।

रोहटा रोड पर पहुंचकर नरेश ने बच्ची को कार में लॉक कर दिया और दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने लगा। उसे बच्ची का ध्यान ही नहीं रहा जो कार में तड़पती रही। चार घंटे बाद नरेश ने बच्ची के परिजनों को फोन पर बताया कि वर्तिका कार में है। परिवार तुरंत वहां पहुंचा लेकिन तब तक बच्ची बेहोश हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

मां-बाप का बुरा हाल
वर्तिका का 19 नवंबर को तीसरा जन्मदिन था। सोमबीर ने बताया कि वह जन्मदिन की तैयारियों में लगे थे। लेकिन अब परिवार की खुशियां मातम में बदल चुकी हैं। बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस मामले में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी नरेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सेना के अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page