Connect with us

अपराध

ग्रेटर नोएडा में 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

दिल्ली और यूपी में 12 मामलों में वांटेड 50 हजार का इनामिया अपराधी उमर हुसैन (36 वर्ष) को यूपी एसटीएफ ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया। गाजियाबाद जेल से 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान पैरोल पर छूटने के बाद वह फरार हो गया था और तब से पुलिस उसे खोज रही थी। गिरफ्तार हुआ आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर का रहने वाला है।

नोएडा एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक आरके मिश्रा के अनुसार, उमर अनपढ़ है और 2011 में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सिलाई का काम शुरू किया। 2016 में नोएडा में उसकी मुलाकात पश्चिम बंगाल के राजा और बिहार के अफरोज व शब्बीर से हुई। जिनके साथ मिलकर वह खाली घरों में चोरी करने लगा। चोरी के मामलों में उसे कई बार गिरफ्तार किया गया। लेकिन हर बार छूटने के बाद उसने अपराध करना जारी रखा।

Loading...

दिल्ली-यूपी में 12 मामले दर्ज

2019 में एक बार फिर चोरी के आरोप में उमर को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया, लेकिन 2020 में कोविड के चलते वह पैरोल पर छूटा और पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद वापस जेल नहीं लौटा। इसके बाद उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page