Connect with us

पूर्वांचल

दर्दनाक हादसे में पांच लोग घायल, एक की मौत, परिवार में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जिले के शाहगंज क्षेत्र के मजडीहां इलाके में स्थित किंग पैलेस के पास शनिवार रात को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक दंपती सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसा मुख्य मार्ग पर मजडीहां के पास हुआ, जिसमें सबरहद उजरौटी पुरवा के निवासी अरविंद कुमार (32), उनकी पत्नी ममत, अरंद गांव के निवासी नितीश कुमार (20), मनीष कुमार उर्फ अंकुर (18) तथा शोले (20) गंभीर रूप से घायल हुए।

Loading...

घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शोले की मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक का माहौल छा गया।

थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अन्य घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें भी बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page