Connect with us

वाराणसी

श्री काशी विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन पर रोक, अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम में अब स्पर्श दर्शन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। नई व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। अब भक्त बाबा के दर्शन अरघा या झांकी दर्शन से ही कर सकेंगे।

रविवार रात सप्तर्षि और श्रृंगार आरती के दौरान गर्भगृह की सफाई के लिए दरवाजे खोले गए जिसके बाद बढ़ती भीड़ के कारण अव्यवस्था फैल गई। एक महिला और एक पुरुष बाबा का स्पर्श दर्शन करने के दौरान असंतुलित होकर अरघा में गिर गए और यह घटना लाइव प्रसारण में भी कैद हो गई।

Loading...

इस घटना के बाद मंदिर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नई व्यवस्था लागू की है। इस घटना के बाद मंदिर प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page