Connect with us

वायरल

साइबर ठगी : दो के खाते से उड़ाए 17 लाख

Published

on

Loading...
Loading...

बरेली। साइबर ठगों ने दो लोगों के खातों से 17 लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ा ली। इस घटना की रिपोर्ट साइबर थाना और कोतवाली में दर्ज कराई गई है।पहला मामला गंगानगर कॉलोनी निवासी जसवीर सिंह का है, जिनका कहना है कि 30 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे उनका मोबाइल हैक कर लिया गया।

Loading...

इसके बाद उनके पंजाब नेशनल बैंक खाते से पहले 4.81 लाख रुपये और फिर 5 लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्हें इस ट्रांजेक्शन का मैसेज भी आया, लेकिन मैसेज खुद ही डिलीट हो गए। इसके बाद एक अनजान नंबर से कॉल आई, जिसमें कहा गया कि उनके खाते से दो ट्रांजेक्शन हुए हैं और रकम वापस पाने के लिए उन्हें एक लिंक भेजा गया। हालांकि, जसवीर ने ठगी के डर से लिंक नहीं खोला।दूसरी घटना बमनपुरी निवासी सुनील कुमार मिश्रा के साथ हुई। सुनील के अनुसार, 4 मई से 24 मई के बीच साइबर ठगों ने उनके खाते से 9.81 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। मामले की जांच जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page