Connect with us

वाराणसी

रिंग रोड पर डिवाइडर से टकरा कर पलटी एसयूवी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के मिर्जामुराद के रखौना गांव के पास रिंग रोड पर रविवार सुबह एक तेज गति से चल रही स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बिहार से विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे छह लोग घायल हो गए। मिर्जामुराद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

Loading...

घायलों में बिहार के जमुई जिले के रिसीडीह, सिकंदरा निवासी जितेंद्र यादव, गोपाल कुमार और मनीष कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने तीन अन्य साथियों के साथ विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे। तेज रफ्तार की वजह से गाड़ी असंतुलित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को सड़क से हटवाया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page