वाराणसी
पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने किसानों को नि:शुल्क वितरित किया सरसों बीज
वाराणसी। विकास खंड पिंडरा के 60 एवं विकास खंड बड़ागाँव के 65 किसानों को सरसो का बीज विधायक पिंडरा डॉ अवधेश सिंह द्वारा वितरण किया गया। इस अवसर पर पिंडरा विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसान भाइयों के हित में किसान सम्मान निधि,फसल बीमा योजना, किसान दुर्घटना बीमा,निःशुल्क सिंचाई सहित अनेको योजनाएं चलाई जा रही है। किसानों को उच्च गुणवत्ता युक्त का खाद बीज मिले यह प्रयास रहता है।
साथ में उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी बड़ागांव राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा पवन सिंह,एडीओ पंचायत पिण्डरा अशोक दुबे,बड़ागांव सुनील सिंह,एडीओ कृषि बड़ागाँव,अशोक पाल,पिण्डरा राहुल यादव,मंडल अध्यक्ष बड़ागाँव अरविंद मिश्रा,राजन सिंह,महेश सिंह,रवि मिश्रा,शिव तिवारी,लक्ष्मण पटेल,शिव रतन गिरी,जितेंद्र सेठ, जितेंद्र पटेल रहे।
