Connect with us

वाराणसी

समझौते के बहाने बुलाकर युवक की बेरहमी से पिटाई

Published

on

Loading...
Loading...

नदेसर क्षेत्र में पुलिस के सामने घटी घटना

वाराणसी के नदेसर चौकी क्षेत्र में मिंट हाउस के सामने 2 अक्टूबर को पुलिस की मौजूदगी में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। जानकारी के अनुसार, खोजवा निवासी अभिषेक को सुलह के बहाने बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने पर कुछ लोगों ने पुलिस के सामने ही उसकी पिटाई कर दी।

Loading...

अभिषेक के खिलाफ पहले से एक शिकायत दर्ज थी और इसी मामले में उसे सुलह के बहाने मिंट हाउस बुलाया गया था। हालांकि, वहां सुलह की बात न होकर विवाद बढ़ गया और पुलिस की मौजूदगी में ही उसकी पिटाई हो गई। यह घटना कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर चौकी के अंतर्गत हुई। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई इस घटना के बाद अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page