Connect with us

वाराणसी

राष्ट्रीय लोक दल की महानगर कमेटी का गठन, जनहित के कार्यों पर रहेगा ध्यान

Published

on

Loading...
Loading...

राष्ट्रीय लोक दल के महानगर अध्यक्ष इकबाल अहमद राईन ने शुक्रवार को मैदागिन गोलघर स्थित पराड़कर स्मृति भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित की। उन्होंने बताया कि जनहित के कार्यों को वर्तमान सरकारों के साथ मिलकर किया जाएगा।प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य महानगर कमेटी का गठन था। इकबाल अहमद राईन ने कमेटी के पदाधिकारियों की जानकारी दी और कहा कि उनका ध्यान शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, गंदगी, सड़क और बुनकरों की समस्याओं पर रहेगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव उषा सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष हरि द्वार यादव सहित अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page